शैक्षणिक संस्थानों में भगवद् गीता की पढ़ाई हो सकती है अनिवार्य

Samachar Jagat | Monday, 22 May 2017 09:37:56 AM
Bhagvad Gita can be studied in educational institutions mandatory

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और राज्य सरकारे स्कूलों में योग शिक्षा अनिवार्य करने पर तो विचार कर ही रही है, साथ ही अब स्कूलों में भगवद् गीता पढ़ाने को लेकर भी सरकार तैयारी में है। इसकों लेकर एक विधेयक चर्चा के लिए अगले सत्र में संसद में लाया जा सकता है। 

वहीं स्कूलों में भगवद् गीता की पढ़ाई नहीं कराने वाले संस्थानों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश वाला एक निजी विधेयक भी संसद में लाया जा सकता है। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की तरफ से पेश विधेयक में कहा गया है कि भगवद् गीता के सुविचार और शिक्षाएं युवा पीढ़ी को बेहतर नागरिक बनाएंगी और उनके व्यक्तित्व को निखारेंगी।

भगवद् गीता को अनिवार्य बनाने संबंधी विधेयक में कहा गया है कि हर शैक्षणिक संस्थान को गीता को अनिवार्य रूप से नैतिक शिक्षा के रूप में पढ़ाना चाहिए।

लेकिन यह अल्पसंख्यक स्कूलों पर लागू नहीं होता। लोकसभा में मार्च में पेश विधेयक में बिधूड़ी ने कहा कि समय आ गया है कि गीता की शिक्षाओं के प्रसार के लिए ईमानदारी से प्रयास किए जाएं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.