सीबीएसई स्कूलों की किताबों में बताया जा रहा महिलाओं का बेस्ट फिगर, सोशल मीडिया पर हंगामा

Samachar Jagat | Thursday, 13 Apr 2017 12:17:16 PM
best figure of women being told in books of CBSE schools, disorder on social media

सीबीएसई स्कूलों में 12वीं में पढ़ाई जाने वाली फिजिकल एजुकेशन की किताब में महिलाओं के फिगर के बारे में बताया जा रहा है।

किताब में लिखा है कि जिन लड़कियों का फिगर 36-24-36 होता है, वे सबसे बेस्ट होती हैं। दरअसल, किताब में एक पुरुष और महिला की फिटनेस के मानकों के बारे में बताया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

किताब में एक सवाल है कि किस शेप की महिलाएं बेस्ट होती हैं? इस सवाल के जवाब में महिलाओं के तमाम तरह के फिगर का जिक्र करते हुए बताया है कि जिनका फिगर 36-24-36 होता है, वे बेस्ट होती हैं।

इतना ही नहीं, किताब में इस बात को समझाने के लिए मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स जैसे कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली मॉडल्स का भी उदाहरण दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि अगर वे ऐसा फिगर चाहते हैं, तो एक्सरसाइज करें।

हालांकि विवादित किताब सीबीएसई बोर्ड के कई स्कूलों में पढ़ाई जा रही है। न्यू सरस्वती पब्लिकेशन की इस किताब का नाम ‘हेल्थ ऐंड फिजिकल एजुकेशन’ है। इसके लेखक डॉ. वी.के. शर्मा हैं।

सोर्सःएनबीटी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.