विश्व बैंक ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य परियोजना के लिए 10 करोड़ डालर ऋण मंजूर किया

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 05:00:01 AM
World Bank commits $ 100 million for health project in Uttarakhand

नई दिल्ली। विश्व बैंक ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य परियोजना के लिए 10 करोड़ डालर का ऋण मंजूर किया है।

आधिकारिक बयान के अनुसार विश्व बैंक की इकाई इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसिस्टेंट (आईडीए) ने उत्तराखंड स्वास्थ्य प्रणाली विकास परियोजना के वित्तपोषण के लिए यहां समझौते पर हस्ताक्षर किए।

परियोजना की कुल लागत 12.5 करोड़ डालर की है जिसमें से 2.5 करोड़ डालर राज्य सरकार देगी।

इस परियोजना के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में निशुल्क या कम से कम लागत पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये सेवाएं सार्वजनिक निजी भागीदारी पीपीपी मॉडल के तहत चलाई जाएंगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.