विप्रो प्रमुख का वेतन 2016-17 में 63 प्रतिशत घटकर रहा 1,21,853 डॉलर

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 10:30:05 PM
Wipro chief Premjis salary drops 63 percent to USD 1,21,853 in FY17

नई दिल्ली। विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी का वेतन पैकेज पिछले वित्त वर्ष में 63 प्रतिशत घटकर 1,21,853 डॉलर करीब 79 लाख रुपए रहा। उन्हें पिछले वित्त वर्ष में कोई कमीशन नहीं दिया गया।

प्रेमजी ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2015-16 में 3,27,993 डॉलर करीब 2.17 करोड़ रुपए का पैकेज प्राप्त किया था।

अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार, प्रेमजी के 2016-17 के पैकेज में 66,464 डॉलर वेतन तथा भत्ता तथा 41,742 अन्य भत्ते शामिल थे। इसके अलावा 13,647 डॉलर दीर्घकालीन पैकेज कंपनी का उनके भविष्य निधि और पेंशन कोष में योगदान था।

दस्तावेज के अनुसार अजीम प्रेमजी को विप्रो के 2016-17 के इससे पूर्व वर्ष के मुकाबले बढ़े हुए लाभ का 0.5 प्रतिशत कमीशन मिलना था। लेकिन 31 मार्च 2017 को समाप्त वर्ष में उनका कमीशन शून्य था।

वर्ष 2015-16 में प्रेमजी को 1,39,634 डॉलर कमीशन के रूप में मिला था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.