व्यापारियों को जीएसटी के संबंध में जानकारी देने के लिए वेब पोर्टल

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Mar 2017 07:27:45 AM
Web portals to give information regarding GST to traders

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के लागू होने से पहले व्यापारियों और अन्य हितधारकों को इसे समझने में मदद करने के लिए एक वेब पोर्टल शुरू किया गया है।

रेइना कंसल्टिंग ने इस वेब पोर्टल को पेश किया है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से व्यापारी उनके कारोबार पर जीएसटी के प्रभावों, लाभ और कमाई का आकलन कर सकते हैं।

इसके अलावा नयी अप्रत्यक्ष कर प्रणाली पर कैसे अपने आप को हस्तांतरित किया जाए उसके लिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जीएसटी के एक जुलाई से लागू होने की संभावना है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.