वोडाफोन, आइडिया को मौजूदा नियमों का पालन करना होगा: मनोज सिन्हा

Samachar Jagat | Thursday, 30 Mar 2017 02:39:54 PM
Vodafone Idea has to follow existing rules Manoj Sinha

नई दिल्ली। सरकार ने आज कहा कि वोडाफोन इंडिया तथा आइडिया सेल्यूलर के लिए कोई विशेष बर्ताव नहीं किया जाएगा और कंपनियों को स्पेक्ट्रम, ग्राहक तथा आय सीमा के संदर्भ में मौजूदा नियमों का अनुपालन करना होगा। 

दोनों कंपनियों ने विलय का फैसला किया है। दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, उन्हें नियमों का अनुपालन करना है...कोई विशेष व्यवहार नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विलय एवं अधिग्रहण से दूरसंचार क्षेत्र में साठगांठ की आशंका नहीं है। सिन्हा ने कहा, विलय-अधिग्रहण के बाद प्रत्येक सेवा क्षेत्र में 5-6 कंपनियां होंगी। 

इसीलिए साठगांठ की कोई संभावना नहीं है। साथ ही आय सीमा, ग्राहक सीमा तथा स्पेक्ट्रम सीमा को लेकर दिशानिर्देश हैं जिससे स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित होगी। हमने एहतियात बरता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.