विवेक चंद सहगल को ‘ईवाई आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर-2016’ पुरस्कार

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 07:22:37 AM
Vivek Chand Sehgal 'EY entrepreneur of the Year 2016 Award

नई दिल्ली। संवद्र्धन मदरसन समूह की कंपनी मदरसन सूमी सिस्टम्स लिमिटेड के विवेक चंद सहगल को ‘ईवाई आंत्रेप्रेन्योर ऑफ द इयर-2016’ पुरस्कार से नवाजा गया है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सहगल अब ‘ईवाई वल्र्ड आंत्रेप्रेन्योर ऑफ द इयर-2016’ में शामिल होंगे। यह समारोह मोंटे कारलो में 7-11 जून 2017 में आयोजित होगा।

सहगल को यह पुरस्कार हाल में आयोजित समारोह में बिजली मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में दिया गया। इसी समारोह में इंफोसिस के सह-संस्थापक और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन नंदन नीलेकणि को ‘ईवाई आंत्रेप्रेन्योर ऑफ द इयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार-2016’ से सम्मानित किया गया।                भाषा
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.