जापानी कंपनियों के लिए भारत में अप्रत्याशित निवेश अवसर मौजूद हैं : मोदी

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 01:42:11 PM
Unprecedented investment opportunities for Japanese companies are present in India Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी निवेश आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत को वित्तीय संसाधनों की काफी जरूरत है और उनकी सरकार देश को विश्व की ’सबसे मुक्त’ अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सुधारों को आगे बढ़ा रही है। ’इंडिया-जापान बिजनेस लीडर्स फोरम’ में कारोबारी नेताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने जीएसटी मुद्दे पर हुई प्रगति का जिक्र किया और भारत में कारोबार को आसान बनाने के लिए नीतियों एवं निवेश नियमों में किए गए अन्य सुधारों पर भी बात की।

फेसबुक पर मार्क जुकरबर्ग की मौत की खबर सुनकर चौंके लोग, जानिए क्या है सच

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ’मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए और स्थाई एवं पारदर्शी नियमन प्रणालियों के माध्यम से सकारात्मक माहौल बनाने के वास्ते सुधार नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ’भारत आर्थिक सुधारों की एक नई दिशा में बढ़ रहा है। मेरा संकल्प इसे विश्व की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था बनाने का है।’

सरकार की कमर तोड़कर रख देगी नए नोटों की कमाई

मोदी ने कहा कि भारत की विकास जरूरतें काफी व्यापक है। उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों के लिए भारत में अप्रत्याशित निवेश अवसर मौजूद हैं। हम अपनी विकासात्मक प्राथमिकताओं को त्वरित गति के साथ हासिल करना चाहता हैं, लेकिन यह सब पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

तो क्या इन कारणों से महिलाएं करती है संभोग?

अपने पार्टनर को प्यार का अहसास दिलाने के लिए आज़माए 'Kiss' के ये असरदार तरीके

रिश्तों में न आने दे इनसिक्योरिटी वरना...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.