आज से देश के सभी टोल-प्लाजा और पेट्रोल पंप पर भी नहीं चलेंगे 500 के पुराने नोट

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 08:44:37 AM
Today all toll plazas and petrol pump in the country will not run on 500 old notes

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 रूपए के नोट बंद करने के बाद सरकार ने पुराने नोट चलाने की एक सीमा दी थी। आज से 500 रूपये के नोट हाइवे और पेट्रोल पंप पर मिलने वाली छूट से खत्म हो गई है। आज से  पुराने 500 और 1000 रूपये के नोट बैंक में ही जमा हो सकते है इसके अलावा कहीं भी नहीं चलेंगे। आज सबसे पहले बात करते हैं नेशनल हाइवे पर फिर से फिर से शुरू होने वाले टोल टैक्स की। कल रात 12 बजे से देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूलने की शुरूआत हो गई है। इसके साथ ही आज से पेट्रोल पंप और एयरपोर्ट पर 500 रुपए के पुराने नोट चलना भी बंद हो गए हैं।

भारत के साथ तनाव के कारणों पर आत्मचिंतन करें पाकिस्तान : जेटली

500 और 1000 रूपये के चलन के बंद होने के बाद देश के प्रमुख टोल प्लाजों पर रात 12 बजे के बाद गाडिय़ों की लंबी लाइन देखी गई। क्योकि टोल प्लाजा पर एक बार फिर टोल टैक्स की वसूली की शुरूआत की। नोटबंदी के बाद से हाइवे पर टोल टैक्स पर मिलने वाली छूट बीती रात 12 बजे से बंद कर दी गई। इसके बाद यहां पर कुछ लोग स्वाइप मशीन से पेमेंट करते दिखे तो कुछ 2000 रुपए का नया नोट देते नजर आए। ऐसा ही कुछ नजारा दिल्ली-जयपुर हाइवे पर भी देखने को मिला। जहां ज्यादातर लोग इस जानकारी से अनजान दिखे कि अब टोल-प्लाजा पर भी 500 के नोट नहीं चल पाएंगे।

कश्मीर में मत्स्य विभाग के गार्ड की गोली लगने से मौत

500 और 1000 के नोटबंद होने के बाद से खुले पैसों की दिक्कत को देखते हुए देश के सभी हाइवे को 2 दिसंबर तक टोल फ्री कर दिया गया था। अब हाइवे पर टोल टैक्स दोबारा शुरू होने के बाद लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं।

टोल प्लाजा पर क्या किए इंतजाम
(1) टोल से बचे पैसे लौटाने के लिए खुले पैसों का इंतजाम भी किया गया। 
(2) सभी टोल प्लाजा पर नई स्वाइप मशीनें लगाई गई है। 
(3) देशभर में नेशनल हाइवे पर कुल 367 टोल प्लाजा है.।
(4) इन सभी टोल प्लाजा पर रोजाना औसतन 51 करोड़ रुपए टोल मिलता है।
(5) नोटबंदी के बाद टोल नहीं वसूलने से नेशनल हाइवे अथॉरिटी को करीब 1 हजार 238 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
(6) आज से सभी टोल प्लाजा पर डेबिट क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते है। पेटीएम जैसे ई वॉलेट से भी टोल टैक्स दिया जा सकता है।
(7) वहीं 200 रुपए से ज्यादा के टोल के लिए 500 के पुराने नोट 25 दिसंबर तक चलेंगे।

Read More:

रोचक : जानें पकने के बाद रोटी में आखिर क्यों बन जाती हैं दो परतें?

हर दिन अखरोट खाने के फायदे

सर्दी-जुखाम से फटाफट राहत दिलाए ये टेस्टी जूस



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.