इंडियन ऑयल संघ देश में सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी लगाने के लिए हुआ करार

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 10:44:01 AM
The agreement for the country's largest refinery

नई दिल्ली। सरकारी तेल विपणन कंपनियों -इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन- ने बुधवार को भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी निर्माण के लिए समझौता किया। इसकी लागत 30 अरब डॉलर आएगी। यह रिफाइनरी महाराष्ट्र में स्थापित की जाएगी। 

बुधवार को पेट्रोटेक-2016 सम्मेलन की समाप्ति के मौके पर तीनों कंपनियों के बीच कंसोर्टियम और संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने का समझौता हुआ। यहां रिफाइनरी के साथ ही पेट्रोरसायन प्लांट भी लगाया जाएगा। इस रिफाइनरी की स्थापना के बाद भारत की स्थिति तेल रिफाइनिंग बाजार में और मजबूत होगी।

मुश्किल में एयर एशिया! लगा 22 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और सडक़ परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में यह समझौता किया गया। पेट्रोटेक के दौरान कुल एक दर्जन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इनमें पांच तो देश के विभिन्न हिस्सों में एथनॉल प्लांट लगाने से संबंधित है। एक एथनॉल संयंत्र पानीपत (हरियाणा) में भी लगाया जाएगा। इसके अलावा दाहेज (गुजरात), बीना (मध्य प्रदेश), बाढग़ढ़ (ओडीसा) और भटिंडा (पंजाब) में भी स्थापित जाएगा। इसके अलावा चार पुस्तकों व प्रपत्रों को भी लांच किया गया है।

Read More:

सच नहीं बोल रहे रतन टाटा: साइरस मिस्त्री

...तो ये नया टेलीस्कोप चिप दूसरे ग्रहों पर जीवन की करेगा खोज

राष्ट्र गान देशभक्ति की चेतना अवश्य जगाएगा

तम्बाकू नियंत्रण पर वैश्विक संगोष्ठी- काप 7 भारत में..



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.