टीसीएस के सीईओ एन चंद्रशेखरन टाटा संस चेयरमैन के लिए मजबूत दावेदार!

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 05:07:24 PM
TCS CEO N Chandrasekaran, Tata Sons chairman strong contender!

मुंबई। टाटा संस में साइरस मिस्त्री का स्थान कौन लेगा इन अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है। यूं तो कई नाम चल रहे हैं, लेकिन आईटी सर्विस कंपनी टीसीएस के सीईओ एन. चंद्रशेखरन सबसे मजबूत दावेदार बताए जा रहे हैं। 

इनके अलावा जिन लोगों के नाम की चर्चा चल रही है, उनमें पेप्सी की सीईओ इंदिरा नूयी, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा चेयरमैन, वोडाफोन के पूर्व सीईओ अरुण सरीन, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा, टाटा ग्रुप के ही इशात हुसैन और बी मुथुरमन भी चेयरमैन पद की रेस में हैं। 

नए चेयरमैन के चुने जाने से पहले तक टाटा संस ने रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखरन के साथ ही जगुआर लैंड रोवर के राल्फ स्पेथ को मिस्त्री की चौंकाने वाली विदाई के ठीक एक दिन बाद टाटा सन्स में बॉर्ड पॉजिशन पर प्रमोट किया गया था। मिस्त्री को चार साल चेयरमैन बनाए रखने के बाद हटा दिया गया था।

रामादोराई की भी हो सकती है वापसी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के पूर्व वाइस चेयरमैन रह चुके एस. रामादोराई ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट एजेंसी (एनएसडीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। एनएसडीए के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री के स्तर का दर्जा प्राप्त था। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें टाटा संस में साइरस मिस्त्री का स्थान दिया जा सकता है। 

सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए रामादोराई ने प्रधानमंत्री कार्यालय को सितंबर के अंत में अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। रामादोराई के इस्तीफे के बाद यह तय माना जा रहा है कि वे वापस टाटा ग्रुप में अपनी सेवाएं दे सकते हैं और उन्हें टाटा संस के चेयरमैन पर से हटाए गए साइरस मिस्री का स्थान दिया जा सकता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.