टाटा हाउसिंग ने मालदीव में दो नई परियोजनाओं की घोषणा की

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 11:43:38 PM
Tata Housing has announced two new projects in the Maldives

नई दिल्ली। रीयल्टी कंपनी टाटा हाउसिंग ने आज मालदीव के रीयल एस्टेट बाजार में विस्तार की घोषणा की। कंपनी ने माले में दो लक्जरी आवासीय परियोजनाएं शुरू की हैं। टाटा समूह की रीयल एस्टेट इकाई ने ओडियन और नाधी में दो हाई एंड संपत्ति विकास परियोजनाएं शुरू की हैं।

मुंबई की टाटा हाउसिंग ने बयान में कहा कि इन परियोजनाओं का विकास टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी तथा एसजी 18 रीयल्टी प्राइवेट लि. के संयुक्त उद्यम एपेक्स रीयल्टी प्राइवेट लि. द्वारा किया जाएगा। 

टाटा हाउसिंग करीब पांच साल पहले मालदीव के बाजार में उतरी थी। वह वहां पहले ही सामाजिक आवासीय परियोजना पूरी कर चुकी है। इस परियोजना को उसने मालदीव सरकार की भागीदारी में पूरा किया है। 

पहली परियोजना माले में ओडियन में लक्जा वन परियोजना होगी। दूसरी परियोजना नाधी में 21,000 वर्ग फुट में होगी। यह विशिष्ट आवासीय क्षेत्र सोसुन मागु में स्थित होगी। इसमें 72 लग्जरी, तीन बेडरूम के अपार्टमेंट और खुदरा क्षेत्र होगा। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.