स्पाइसजेट ने 50 वंचित बच्चों को दिया उड़ने का मौका

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 04:32:01 AM
SpiceJet gives chance to fly to 50 deprived children

नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने वंचित वर्ग के 50 बच्चों को विशेष उड़ान में चंडीगढ़ की सैर करायी।

कंपनी ने बताया कि इस विशेष यात्रा का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ चंडीगढ़ के माध्यम से किया गया था। विमान चंडीगढ़ से उड़ा था और हवा में चक्कर लगाने के बाद चंडीगढ़ में उतरा। सभी बच्चे 12 से 14 साल की उम्र के थे तथा पहली बार हवाई यात्रा कर रहे थे।

एयरलाइंस इससे पहले भी वंचित बच्चों के लिए इस तरह की हवाई यात्रा का आयोजन कर चुकी है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.