स्मृति ईरानी कपड़ा, परिधान बनाने के केंद्र का उद्घाटन करेगी

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 03:19:18 AM
Smriti Irani to inaugurate Apparel and Garment Making Centre at Imphal

इंफाल। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी यहां रविवार को कपड़ा और परिधान बनाने के केंद्र का उद्घाटन करेगी। इसका उपयोग कौशल विकास, बाजार से जोडऩे तथा प्रबंधन समर्थन में किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान मेें यह जानकारी दी गयी है।

बयान के मुताबिक परियोजना का मकसद परिधान बनाने में उद्यमशीलता को बढ़ावा, अत्याधुनिक ढांचागत सुविधा का प्रावधान, कौशल विकास का प्रावधान, बाजार से जोडऩा और अन्य सेवाएं हैं। साथ ही इसके माध्यम से अतिरिक्त रोजगार सृजित करने का भी लक्ष्य है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.