चांदी 705 रुपये उछली, सोने में मामूली गिरावट

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 11:50:29 AM
Silver Rs 705 lifted a slight decline in gold

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच स्थानीय औद्योगिक माँग आने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चाँदी 705 रुपये की छलाँग लगाकर 41,440 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। हालाँकि, सोने में मामूली गिरावट रही और यह 50 रुपये टूटकर 29,400 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया।

लंदन से मिली जानकारी के मुताबिक, वहाँ सोना हाजिर 0.75 डॉलर की तेजी के साथ 1,188.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। वहीं, अमेरिकी सोना वायदा 0.30 डॉलर फिसलकर 1,190.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के प्रमुख संगठन ओपेक की उत्पादन सीमित करने के मुद्दे पर आज होने वाली बैठक को लेकर जारी अनिश्चितता से पीली धातु मजबूत हुयी है। ओपेक के फैसले से शेयर बाजारों में उथल-पुथल की आशंका है। इस कारण निवेशकों ने सुरक्षित धातु का रुख किया है। 

हालाँकि, अमेरिका में दिसंबर में होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी लगभग तय होने से सोना वायदा पर दबाव है। इस बीच लंदन में चाँदी हाजिर भी 0.11 डॉलर चमककर 16.71 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।                   -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.