सेंसेक्स 130 अंक लुढक़ा, निफ्टी 9000 ऊपर पहुंचकर बंद हुआ

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 03:47:47 PM
Sensex slips 130 points Nifty closes above 9000

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट का दौर रहा। खराब वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के दबाव के चलते आज शेयर बाजार में काफी गिरावट देखी गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 130 अंक लुढक़कर 29,518 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 33 अंक लुढक़कर 9,126 अंक पर बंद हुआ। जबकि सुबह सेंसेक्स में 129 अंक की गिरावट के साथ कारोबार की शुरूआत हुई।

बंबई शेयर बाजार का बेंचमार्क सेंसेक्स आज कारोबार के शुरुआती दौर में मुनाफा वसूली से 129 अंक नीचे रहा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 128.72 अंक यानी 0.43 अंक गिरकर 29,520.27 अंक रह गया। आईटी, प्रौद्योगिकी, धातु, बैंकिंग, तेल एवं गैस और पूंजीगत सामानों के शेयरों में मुनाफा वसूली से गिरावट रही। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 31.55 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 9,128.50 अंक पर आ गया।  बीएसई सेंसेक्स में पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान 250.88 अंक की बढ़त दर्ज की गई। शेयर ब्रोकरों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी के बाद आज कारोबारियों ने मुनाफा वसूली पर जोर दिया। 

भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनावों में अप्रत्याशित जीत के बाद पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 702.76 अंक की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान निफ्टी में 225.50 यानी 2.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई सूचकांक 0.35 प्रतिशत गिर गया जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.02 प्रतिशत नीचे रहा। इसके विपरीत हांग कांग का हेंग सेंग 0.53 प्रतिशत उंचा रहा।  इससे पहले गत शुक्रवार को अमेरिका में डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.10 प्रतिशत घटकर बंद हुआ था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.