रूस, ईरान के राष्ट्रपति कच्चे तेल का उत्पादन सीमित करने के पक्ष में

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 03:53:43 PM
Russia, Iran president in favor of limiting the production of crude oil

मास्को। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति हसन रोहानी ने कच्चे तेल का उत्पादन सीमित करने की ओपेक की योजना का समर्थन किया है। ओपक तेल उत्पादक एवं निर्यातक देशों का संगठन है।

दोनों नेताओं ने इस विषय में इसी सप्ताह होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक के ठीक पहले फोन पर बातचीत की है। रूस सरकार की ओर से कल जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं का मानना है कि वैश्विक बाजार में तेल कीमतों में स्थिरता के लिए ओपेक के ‘प्रयासों का एक महत्व है।’

तेल की कीमतों में लगातार नरमी के बीच ओपेक देशों के तेल मंत्रियों की कल वियना में बैठक हो रही है। इसमें ओपेक के सम्मिलित दैनिक तेल उत्पादन में 10 लाख बैरल प्रति दिन की कमी किए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाना है। ओपेक का लक्ष्य आपूर्ति को कम कर कीमतों को 50 डालर प्रति बैरल से उपर ले जाना है।               -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.