रुपये में 12 पैसे की मजबूती

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 11:08:47 AM
rupee strengthened by 12 paise

मुंबई। रूपया में आज लगातार दूसरे दिन मजबूती का रूख देखा गया और डॉलर के मुकाबले यह 12 पैसे सुधरकर 67.78 के स्तर पर रहा। रूपये में इस तेजी के पीछे मुख्य कारण निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की ताजा बिकवाली रही।

मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने से रपया को समर्थन मिला। इसके अलावा रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों में कटौती की उम्मीद के चलते बैंकों एवं निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से भी रपये में तेजी देखी गई।

डॉलर के मुकाबले कल रूपया 31 पैसे सुधरकर 67.90 के स्तर पर बंद हुआ था। यह पिछले तीन हफ्तों में इसका सबसे उंचा स्तर था। इसी बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 77.17 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढक़र 26469.93 अंक पर खुला।                          -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.