नोटों की पाबंदी के बाद शुक्रवार दोहपर तक स्टेट बैंक में जमा हुए 53,000 करोड़

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 11:00:55 PM
Rs 500, Rs 1000 note ban: SBI gets Rs 53000 crore deposits till mid-day

मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसे बड़े नोटों का चलन बंद किए जाने के बाद से शुक्रवार दोपहर तक जमा के रूप में 53,000 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी थी। इस दौरान उसने 1,500 करोड़ रुपए के नोटों का बदला था।

सरकार ने कालेधन, नकलीनोट और आतंकवादियों को धन पहूंचाने के खिलाफ कार्रवाई के तहत् मंगलवार आधीरात से पुराने 500 और 1000 रुपए के सभी नोटों का चलन अमान्य कर दिया है।

एसबीआई की चेयरमैन अरुंधती भट्टाचार्य ने शुक्रवार दोपहर यहां बैंक के तिमाही वित्तीय नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि बैंक को गुरुवार 31,000 करोड़ रुपए और आज अब तक 22000 करोड़ रुपए की बचतें प्राप्त की हैं।..विमुीकरण से कारोबार ठीक चल रहा है। हमने अतिरिक्त काउंटर खोल रखे हैं।

उन्होंने बताया कि कल 750 करोड़ रुपए और आज दोपहर तक 723 करोड़ रुपए के निरस्त नोट बदले गए थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.