होंडा का महिलाओं के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 04:10:01 AM
Road Safety Awareness Program for Honda's Women

नई दिल्ली। दुपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी बड़ी कंपनी होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली सहित देश के 42 शहरों में महिलाओं के लिए सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। 

कंपनी ने मुख्य कार्यक्रम राजधानी के रोशनाआरा बाग स्थित होंडा ट्रैफिक प्रशिक्षण पार्क में आयोजित किया। इसी तरह के कार्यक्रम राजधानी में दो स्थानों सहित कुल 10 शहरों में 11 स्थानों पर आयोजित किये गये जहाँ महिलाओं और बालिकाओं को वाहन चलाने के दौरान सावधनी बरतने एवं सडक़ सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। 

कंपनी ने सडक़ सुरक्षा अभियान को एक अनूठी अखिल भारतीय सामाजिक पहल बताते हुये कहा कि यह न केवल महिलाओं को सडक़ सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में शिक्षित करेगी बल्कि उन्हें आत्मरक्षा की तकनीकों पर भी प्रशिक्षण प्रदान करेगी। चण्डीगढ़, लुधियाना, जयपुर, दिल्ली, भुवनेश्वर, कटक, नासिक, हैदराबाद, इन्दौर और कोयम्बटूर में स्थिति ट्रैफिक प्रशिक्षण पार्कों में दो हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

इस मौके पर सडक़ सुरक्षा पर एक संदेश लिखने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उसने बताया कि देश के 42 शहरों में रैली का आयोजन किया गया जिसमें 1800 महिलाओं राइडरों ने भाग लिया। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.