ओएनजीसी गैस विवाद सरकार ने रिलायंस से मांगे 1.55 अरब डॉलर

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 02:50:41 AM
RIL fined $1.55 bn for using ONGC gas

नई दिल्ली। सरकार ने केजी बेसिन अपतटीय क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी के तेल ब्लॉक से प्राकृतिक गैस निकालने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसके भागीदारों बीपी और नीको से 1.55 अरब डॉलर का मुआवजा मांगा है।

मंत्रालय द्वारा भेजे गए मांग पत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज आरआईएल सहित तीनों भागीदारों से 1.47 अरब डॉलर का मुआवजा मांगा है। यह मुआवजा ओएनजीसी के तेल क्षेत्र से मार्च 2016 तक सात साल की अवधि में 33.83 करोड़ ब्रिटिश थर्मल यूनिट गैस का उत्पादन करने के लिए मांगा गया है।

उत्पादित गैस पर 7.17 करोड़ डॉलर रॉयल्टी भुगतान को कम करने और शेष राशि पर लिबॉर के उपर दो प्रतिशत दर से ब्याज जोडऩे के बाद रिलायंस और उसके भागीदारों से कुल 1.55 अरब डॉलर मुआवजे की मांग की गई है।

उल्लेखनीय है कि न्यायाधीश एपी शाह समिति ने अपनी रपट में कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आंध्र प्रदेश तट के समीप बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी केजी बेसिन के अपने ब्लाक से सटे ओएनजीसी ब्लॉक से प्राकृतिक गैस निकालती रही है और इसके लिए उसे सरकार को भुगतान करना चाहिए।

शाह समिति की राय में मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ओएनजीसी के क्षेत्र से गैस अपने ब्लाक में बहकर या खिसक कर आई गैस के दोहन के लिए उसे सरकार को भुगतान करना चाहिए।

हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्री ने कहा है कि उसने जिन कुओं में भी खुदाई की है और उत्पादन किया वह सभी उसके केजी डी6 ब्लॉक के दायरे में ही थे और सरकार की अनुमति के बाद ही उसने इनमें खुदाई और खोज के बाद उत्पादन शुरू किया। बरहहाल मामला पंच निर्णय पहुंचने की संभावना है। तेल एवं गैस क्षेत्रों में उत्पादन भागीदारी अनुबंध में विवाद निपटान के लिए यही प्रक्रिया तय की गई है।

रिलायंस के केजी डी6 ब्लॉक से लक्ष्य के मुकाबले कम उत्पादन को लेकर उसकी लागत कम करने का मामला पहले से ही पंच निर्णय में चल रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.