उत्कृष्ट कार्यों के लिए रिलायंस फाउण्डेशन की संस्थापक नीता अंबानी सम्मानित

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2017 09:01:09 PM
Reliance Foundation founder Nita Ambani honored By the met for outstanding work

न्यूयॉर्क। रिलायंस फाउण्डेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित मेंट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (द मेट) द्वारा सम्मानित किया गया है। नीता अंबानी को शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, ग्रामीण परिवर्तन, शहरी नवीकरण, आपदा प्रतिक्रिया, महिला सशक्तिकरण, और कला जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया है।

नीता अंबानी पहली ऐसी दक्षिण एशियाई शख्सियत हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।  मेट दुनिया के प्रतिष्ठित म्यूजियमों में से एक माना जाता है। इस शहर में मेट के तीन प्रतिष्ठित म्यूजियम द मेट फिफ्थएवेन्यू, द मेटब्रेयर और द मेटक्लाइस्टर्स मौजूद हैं। इन म्यूजियम में पांच हजार वर्षों से अधिक पुरानी कला कृतियां मौजूद हैं।

नीता अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस फाउण्डेशन ने शिक्षा, खेल, महिला सशक्तिकरण, जैसे सामाजिक क्षेत्रों में लोगों को लाभान्वित किया है।रिलायंस फाउण्डेशन की इस कार्यशैली से मेट ने प्रभावित होकर नीता अंबानी को इस सम्मान के लिए चुना है। रिलायंस फाउण्डेशन के समाज से जुड़े हितों के कार्यकर्मों को लोगों का काफी समर्थन भी प्राप्त है।

इस फाउण्डेशन के जरिए नीता अंबानी ने समाज और जरूरतमंदों की मदद की एक नई लहर पैदा की है और शिक्षा, महिला उत्थान जैसे क्षेत्रो में काफी काम किया है। इस संस्था को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर ले जाने में नीता अंबानी ने काफी मेहनत की है। इस सम्मान को हासिल करने के बाद नीता अंंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउण्डेशन में हमारे द्वारा किए कार्यों के लिए मिले सम्मान से मैं बहुत खुश हूं। यह वास्तव में एक सुकनू देने वाला पल है, विशेषकर शिक्षा, खेल-कूद, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण  परिवर्तन के लिए किए गए हमारे प्रयास लाखों लोगों के चहेरे पर मुस्कान ला रहे हैं।

द मेट जैसे वैश्विक संस्थान की और से विशिष्ट सम्मान स्थायी विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के लिए सम्मान है। मेट के मल्टीकल्चरल डवलेपमेंट इनिशिएटिव द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आट्र्स के विविध समुदायों का जश्र मनाता है और आॉडियंस डवलेपमेंट के  सहयोग के लिए जागरूकता फैलाता है।  

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की समाजहित के काम से जुड़ी रिलायंस फाउण्डेशन विकास संबंधी चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाती है। नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउण्डेशन देश की सामाजिक पूंजी का विकास करने करने के द्वारा सभी के लिए समग्र खुशहाली और उच्च जीवन स्तर सुनिश्चित करने हेतु परिवर्तनकारी बदलाव को सुविधाजनक बनाने में नितरंतर कार्य कर रहा है।

यह फाउण्डेशन ग्रामीण परिवर्तन शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, आपदा प्रबंधन, शहरी नवीनकरण और कला, संस्कृति और विरासत के क्षेत्र में राष्ट्र की विकास संबंधी चुनौतियों  को  संबोधित करने पर ध्यान केंद्रित किए हुए है।

इस फाउण्डेशन ने दस हजार से ज्यादा गांवो और शहरों में विकास की धारा बहाकर अपने उत्कृष्ट कामों से कई लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम किया है। इसके अलावा सात लाख से ज्यादा लोगों को इस फाउण्डेशन ने अपने राहत भरे कार्यों से फायदा पहुंचाया है।         



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.