आरबीआई जारी करेगा दस रुपए के नए नोट

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 05:34:15 PM
RBI releases new notes of Rs 10

मुम्बई। भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 10 रुपए के नए नोट जारी करेगा। आरबीआई के अनुसार महात्मा गांधी 2005 सीरीज के दस रुपए के ये नए नोट अधिक सुरक्षा के साथ बाजार में नजर आएंगे।

इन नोटों पर वर्तमान गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नोट के पीछे प्रिंटिंग वर्ष लिखा होगा। नए नोट पर दोनों तरफ लिखे हुए नंबर बाएं से दाएं बढ़ते हुए क्रम में लिखे होंगे। इसके शुरू के तीन नम्बर पहले की तरह ही होंगेे।

आरबीआई ने बताया कि नए नोटों के आगमन के बाद भी 10 रुपए के पुराने नोट भी कानूनी रूप से मान्य होंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवम्बर को 1000 और 500 के नोटों को चलन से बाहर किया था। इसके विकल्प के तौर पर 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। इससे लोगों को नोटों की किल्लत का सामना करना पड़ा था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.