रिजर्व बैंक ने दिल्ली में बैंकिंग लोकपाल का दूसरा कार्यालय खोला

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 04:21:12 AM
 RBI opens second Banking Ombudsman office in New Delhi

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने दिल्ली में बैंकिंग लोकपाल का दूसरा कार्यालय खोला है।

केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति में बताया कि हाल के दौरान बैंकिंग नेटवर्क में व्यापक विस्तार होने के चलते राजधानी के मौजूदा बैंकिंग लोकपाल के अधिकार क्षेत्र में एक बड़ा हिस्सा आ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए उसने दूसरा कार्यालय खोला है।

पहले कार्यालय के दायरे में अब दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर का भी क्षेत्र शामिल होगा। दूसरे कार्यालय के दायरे में हरियाणा पंचकुला, यमुना नगर और अंबाला छोडक़र, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर का क्षेत्र आएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.