सच नहीं बोल रहे रतन टाटा: साइरस मिस्त्री

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 08:26:49 AM
Ratan Tata is not speaking the truth by Cyrus Mistry

मुंबई। टाटा संस के हटाए गए चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने आज कहा कि टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा सच नहीं बोल रहे हैं। 

मिस्त्री का यह बयान रतन टाटा के उस पत्र के संदर्भ में आया है जो उन्होंने शेयरधारकों को लिखा। इसके जवाब में मिस्त्री खेमे ने इसका भी खंडन किया है कि मिस्त्री को हटाने से पहले उनसे विचार विमर्श के अनेक प्रयास किए गए थे। 

उल्लेखनीय है कि टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने आज समूह की कंपनियों के शेयरधारकों से कहा कि उनकेे निदेशक मंडल में साइरस मिस्त्री के बने रहना उनमें खलल पैदा करने वाला होगा जिसका इन कंपनियों के कामकाज पर बुरा असर पड़ सकता है।           



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.