आठ नए मार्गों पर कतर एयरवेज की उड़ान

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 02:18:51 PM
Qatar Airways flight on eight new routes

नई दिल्ली। कतर एयरवेज ने वर्ष 2017-18 में कैनबरा, डबलिन, लासवेगास तथा रिओ डी जेनरो समेत आठ नये शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की घोषणा ही है। 

एयरलाइंस ने आज बताया कि इसके वर्ष वह 2017-18 में सात नये स्थलों के लिए उड़ानों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। इस प्रकार कुल नये प्रस्तावित स्थलों की संख्या बढक़र 15 हो गयी है। आज घोषित स्थलों में कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया), डबलिन (आयरलैंड), लास वेगास (अमेरिका), रिओ डी जेनरो (ब्राजील), सैंटियागो (चिली), मेडन (इंडोनेशिया) तथा तबाकू और यानबू (सऊदी अरब) शामिल हैं।

कतर एयरवेज समूह के मुख्य कार्यकारी अकबर अल बकर ने कहा आज के नेटवर्क विस्तार की घोषणा के साथ हम किसी भी खाड़ी की किसी भी एयरलाइंस के मुकाबले ज्यादा स्थलों के लिए विमान सेवा प्रदान कर सकेंगे। हम वर्ष 2017 में इन नये स्थलों के लिए उड़ान शुरू करने की उम्मीद करते हैं।            -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.