पीटर इंग्लैंड की दुकानों में होगी ‘इंडिया हैंडलूम ब्रांड’ परिधान की बिक्री

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 04:12:31 PM
Peter England will be in stores India Handloom brand apparel sales

नई दिल्ली। कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कहा कि आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का ब्रांड पीटर इंग्लैंड अपनी दुकानों से हथकरघे पर बुने कपड़े की कमीजों की बिक्री करेगा। यह बिक्री गठजोड़ के तहत की जाएगी।

कपड़ा मंत्रालय के अधीन आने वाला हथकरघा विकास आयुक्त और पीटर इंग्लैंड ने आंध्र प्रदेश में मंगलगिरी के बुनकरों के साथ गठजोड़ किया है। यह गठजोड़ ‘इंडिया हैंडलूम ब्रांड’ के विकास के लिये किया गया है।

स्मृति ने कहा कि पीटर इंग्लैंड और उसके सीधे बिक्री चैनलों के साथ इस भागीदारी के जरिये बुनकरों को उनके गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिये उपयुक्त मूल्य मिलेगा और पुरूषों के फैशन परिधान बाजार में उत्पाद दिखेंगे। 

इस सहयोग के तहत शुरू में 18-20 स्टाइल में कमीजों के अनूठे कलेक्शन दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पीटर इंगलैंड की दुकानों में पेश किये जाएंगे। इसकी कीमत 1,699 रपये से शुरू होगी।

पीटर इंग्लैंड के ब्रांड प्रमुख मनीष सिंघाई ने कहा, ‘हम सीमित संस्करण में 17 डिजाइन आज पेश कर रहे हैं जो दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की 15 पीटर इंगलैंड दुकानों में उपलब्ध है। हमारी आने वित्त वर्ष में इसे पूरे देश में 75 दुकानों में पेश करने की योजना है।’             -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.