गांधी जयंती पर सरसों सत्याग्रह जीएम मस्टर्ड का विरोध

Samachar Jagat | Sunday, 02 Oct 2016 08:59:17 PM
People raise voice against GM Mustard

नई दिल्ली। जीएम मस्टर्ड का विरोध करते हुए आज गांधी जयंती पर 18 राज्यों के हजारों लोग ‘सरसों सत्याग्रह’ अभियान में शामिल हुए और इस पर पर जोर दिया कि हाइब्रिड किस्म ‘अवांछित, गैर जरूरी और असुरक्षित’ है।

सरसों सत्याग्रह ने ग्राम सभा प्रस्तावों से लेकर जीएम फ्री इंडिया सहित विभिन्न प्रारूप में कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें सरसों महोत्सव शामिल है। इसका आयोजन दिल्ली सरकार ने जीएम मस्टर्ड के बारे लोगों की राय जानने के लिए किया था।

इसमें प्रख्यात नागरिकों, वैज्ञानिकों, फिल्म जगत के लोगों, किसान नेताओं, कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

सत्याग्रह के आयोजकों ने स्वतंत्र वैज्ञानिकों से विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ राय ली। उन्होंने राज्य सरकार से केंद्र को इस बारे में पत्र लिखने को कहा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.