कॉल ड्रॉप मोबाइल कंपनियों, रिलायंस जियो से मिली समिति

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 03:57:44 AM
Parliamentary panel meets Reliance Jio, COAI on call drops

नई दिल्ली। संसद की एक समिति ने आज कॉल ड्राप के मुद्दे पर आज सेल्यूलर कंपनियों के संगठन सीओएआई के पदाधिकारियों तथा नई कंपनी रिलायंस जियो के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

समिति ने देश में टेलीफोनी सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली।

संसद की स्थाई समिति सूचना प्रौद्योगिकी के सदस्यों ने रिलायंस जियो व सीओएआई के साथ अलग अलग बैठक की। समिति ने काल ड्राप व काल विफल रहने के कारण भी जानने चाहे।

समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर हैं। सीओएआई व रिलायंस जियो ने यह नहीं बताया कि बैठक में क्या हुआ।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.