अमेरिका में पहली तिमाही में 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी स्थानीय होंगे : विप्रो

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2017 09:34:01 PM
Over 50 percent of employees in the US in the first quarter: Wipro

बेंगलुरू। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो जून तक अमेरिका में उसके कार्यबल में आधे से अधिक स्थानीय लोगों के होने की उम्मीद जतायी है। कंपनी वीजा नियमों को कड़ा किये जाने के बीच अमेरिकी बाजार में ‘उल्लेखनीय’ निवेश कर रही है।

टाटा कसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस की तरह विप्रो अमेरिका में स्थानीय लोगों को बड़ी संख्या में नियुक्त कर रही है और डिलीवरी केंद्र स्थापित कर रही है ताकि ग्राहकों के लिये कारोबार की निरंतरता सुनिश्चित हो सके।

विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा बोर्ड के सदस्य अबीदाली जेड नीमचवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा प्रमुख बाजारों में स्थानीयकरण पर जोर बना हुआ है। हम उम्मीद करते हैं कि पहली तिमाही में हमारे सबसे बड़े बाजार अमेरिका में स्थानीय कर्मचारियों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक होगी।’’

उन्होंने कहा कि विप्रो नियुक्ति बढ़ाने के लिये उल्लेखनीय मात्रा में निवेश कर रही है और डिलीवरी केंद्र स्थापित कर रही है।

विप्रो की 2016-17 में 7.7 अरब डालर आय में अमेरिका क्षेत्र की हिस्सेदारी 54 प्रतिशत से अधिक थी।

पिछले कुछ सप्ताह से अमेरिका समेत दुनिया के विभिन्न देशों में संरक्षणवाद पर जोर बढ़ रहा है। ये देश स्थानीय लेगों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विदेशी कर्मचारियों पर अंकुश बढ़ाने की वकालत कर रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.