पेट्रोलियम, गैस क्षेत्र सामाजिक आर्थिक बदलाव लाएगा : प्रधान

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 03:55:54 AM
Oil and Gas sector bringing socio economic change says Pradhan

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रविवार को कहा कि खनिज तेल एवं गैस क्षेत्र भारत में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के सशक्त वाहक के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने यहां पेट्रोलियम उद्योग के सम्मेलन पेट्रोटेक, 2016 का उद्घाटन करते हुए यह भी कहा कि इस क्षेत्र में ‘अभूतपूर्व प्रौद्योगिकी विकास’ हो रहा है।

प्रधान ने कहा कि प्रौद्योगिकी के उन्नयन से इस क्षेत्र में निरंतर बदलाव हो रहा है और इसमें जो आगे हैं, उनको अवसरों का लाभ मिल रहा है और वे पुराने ढर्रे पर चलने वाली कंपनियों के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि पेट्रोटेक सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय पेट्रोलियम कंपनियों, सेवा प्रदाताओं और तकनीकी कंपनियों के लिए भारतीय इकाइयों के साथ संपर्क का एक महत्वपूर्ण मंच है।

इस अवसर पर एक प्रदर्शनी पेट्रोटेक, 2016 एक्जीबिशन भी आयोजिक की गई है 15,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में लगी है। इसमें 50 देशों के करीब 600 प्रतिभागी शामिल हैं।

यह प्रदर्शनी प्रगति मैदान में आयोजित की गई है जो सात दिसंबर तक चलेगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.