घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 16 प्रतिशत बढ़ी

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 04:00:01 AM
Number of domestic air passengers increased by 16 percent

नई दिल्ली। घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या फरवरी में लगभग 16 प्रतिशत बढक़र 86.55 लाख हो गई।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आँकडो के अनुसार फरवरी 2017 में भारतीय विमानन कंपनियों ने कुल मिलाकर 86.55 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जो कि सालाना आधार पर 15.77 प्रतिशत की वृद्धि दिखाती है। वहीं 2016 के फरवरी महीने में यह संख्या 74.76 लाख रही थी। 

इसी तरह जनवरी महीने में हवाई यात्रियों की संख्या 25.13 प्रतिशत बढक़र 95.79 लाख रही थी। आंकड़ों के अनुसार फरवरी में इंडिगो के यात्रियों की संख्या सबसे अधिक 34.19 लाख रही। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.