राष्ट्रीय राजमार्गों पर 14 नवंबर की मध्यरात्रि तक कोई टोल नहीं

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 09:25:28 PM
No toll on National Highways till Nov 14 midnight

नई दिल्ली। बड़े मूल्य के नोटों का चलन बंद किए जाने से नकदी की किल्लत के बीच सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन यात्रियों की सुविधा के लिए 14 नवंबर की मध्यरात्रि तक कोई टोल शुल्क नहीं लिए जाने की घोषणा की है।

सरकार ने 500 और 1000 के पुराने नोटों का चलन बंद करने के बाद लोगों की सहूलियत के लिए पहले नौ नवंबर को घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर 11 नवंबर की मध्यरात्रि तक टोल से छूट होगी।

सडक़ एवं परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात को सामान्य बनाए रखने के लिए टोल से छूट को बढ़ाकर 14 नवंबर की मध्यरात्रि तक कर दिया है।

इस संबंध में सभी प्रकार के राजमार्गों पर स्थित टोल नाकाओं को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हंैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.