आरआईएल को बीमा कवर देगी न्यू इंडिया एश्योरेंस

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 04:55:00 AM
New India Assurance to cover RIL

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की न्यू इंडिया एश्योरेंस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की तटीय व अपतटीय संपत्तियों के लिये बीमा कवर उपलब्ध कराया गया है।
राशि के लिहाज से देश की किसी भी कंपनी के लिए यह सबसे बड़ा बीमा कवर है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि यह बीमा कवर एक फरवरी को प्रभाव में आ गया है। इसके तहत बीमित राशि 2500 अरब रपये से अधिक की है और इसके लिये 500 करोड़ रपये का प्रीमियम तय किया गया है। 

देश में 30 से अधिक कंपनियां वर्ष 2000 से ही इस तरह के बीमा कवर ले रही हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि न्यू इंडिया ने रिलायंस की तटीय और अपतटीय संपत्तियों के लिये संयुक्त बीमा कवर की पेशकश की है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.