राजग सरकार के सुधारों से वृद्धि तेज हुई : मेघवाल

Samachar Jagat | Friday, 02 Jun 2017 06:57:07 AM
NDA government's reforms boosted: Meghwal

मुंबई। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुंबई में डन और ब्रैडस्ट्रीट कॉर्पोरेट अवार्ड समारोह, 2017 में गुरुवार को भाग लिया और उसे संबोधन भी किया। यह समारोह डन और ब्रैडस्ट्रीट द्वारा आयोजित किया गया।

यहां पर उन्होंने कहा कि राजग सरकार द्वारा किए गए सुधारों से आर्थिक वृद्धि को गति मिली है।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल में किए गए सुधारों से आर्थिक वृद्धि को तेज रखने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्रीय बजट को 28 फरवरी के बजाय एक फरवरी को पेश किया, रेल बजट को आम बजट में मिला दिया और पहली बार वित्त विधेयक को 31 मार्च से पहले पारित करवा दिया।

मंत्री ने कहा कि साल 2017 को आर्थिक सुधारों के साल के रूप में जाना जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जीएसटी को इनमें से सबसे बड़ा सुधार करार दिया।

उन्होंने कहा कि भारत नोटबंदी के बाद तेजी से डिजिटल लेनदेन की तरफ बढ़ रहा है। 

मेघवाल ने कहा कि आने वाले सुधार माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से भी अधिक होंगे, जो 1 जुलाई से लागू हो जाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.