प्राकृतिक रबड़ का उत्पादन 15 प्रतिशत बढ़ा

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 01:12:27 PM
Natural rubber production increased by 15 percent

नई दिल्ली। प्राकृतिक रबड़ का उत्पादन अक्तूबर महीने में 15 प्रतिशत बढक़र 60,000 टन हो गया जबकि इस दौरान खपत चार प्रतिशत बढक़र 86,000 टन रही।

रबड़ बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक एक साल पहले की अवधि में उत्पादन व खपत क्रमश 52000 व 82,650 टन रही थी। इसके मुताबिक आलोच्य महीने में प्राकृतिक रबड़ का आयात तीन प्रतिशत बढक़र 44,520 टन हो गया जबकि निर्यात मामूली बढक़र 125 टन रहा। 

इसी तरह अप्रैल अक्तूबर 2016-17 की अवधि में उत्पादन 11 प्रतिशत बढक़र 365000 टन रहा। वहीं पहले सात महीने में खपत पांच प्रतिशत बढक़र 6,04,930 टन रही।                    -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.