महाराष्ट्र :तुअर दाल खरीद जारी रखेंगे नाफेड केंद्र

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2017 08:41:33 AM
NAFED center will continue to buy tur dal in Maharashtra

मुंबई। महाराष्ट्र के विपणन मंत्री सुभाष देशमुख ने आज कहा कि जब तक किसानों के पास स्टॉक है नाफेड के खरीद केंद्र तुअर दाल की खरीद जारी रखेंगे। तुअर दाल के भारी उत्पादन के कारण इसके कीमतों में गिरावट आई है। देशमुख ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य से किसानों को कुछ राहत पहुंची है।

केंद्र सरकार की क्रय करने वाली एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारिता विपणन महासंघ नाफेड ने प्रदेश में अपने 58 खरीद केंद्रों को बंद करने का प्रस्ताव किया था।  देशमुख ने कहा, लेकिन कुछ किसान अभी भी तुअर की आपूर्ति करने को इच्छुक हैं। हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि कुछ और दिनों के लिए इन केनें को खोले रखा जाये। इसे आज मंजूर किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने इस संदर्भ में केन्ीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से अनुरोध किया है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.