जल्द से जल्द ई-भुगतान अपनाएं नगर निकाय : केंद्र सरकार

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 11:58:51 PM
Municipal bodies to implement e-payment soon as possible says central Govt

नई दिल्ली। नकदी रहित लेन-देन को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत केंद्र सरकार ने सभी संवैधानिक 4041 नगरीय निकायों से कहा है कि वे जल्द से जल्द ई-भुगतान की सुविधा को अपनाएं।

सरकार ने आज एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि शहरी विकास सचिव राजीव गौबा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी 4041 नगर निकाय के अधिकारियों को यह संदेश दिया। इन नगरीय निकायों के क्षेत्र में देश की कुल 40 करोड़ की शहरी आबादी का 75 प्रतिशत रहती है।

आधे दिन चली इस वार्ता में राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। इसमें नकदी के बिना सौदों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां सात बड़े शहरों यह सुविधा पहले से कर दी गई है। बाकी 378 शहरों और कस्बों में यह व्यवस्था मार्च 2017 तक लागू कर दी जाएगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.