मुद्रीकरण सकारात्मक कदम: जेटली

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 09:52:22 AM
Monetization positive step Jaitley

लंदन। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि नोटबंदी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने मुद्रीकरण को सकारात्मक कदम बताया। जेटली शनिवार को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) के कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

जेटली ने कहा कि दुनिया में ऐसी नोटबंदी बड़े नोटों वाली पुरानी मुद्रा को हटाकर उसकी जगह नई करेंसी लाने की सबसे सहज प्रक्रिया रही है। इसे देश में नया सामान्य स्तर बनाने के लिए उठाया गया।

इससे नकदी आधारित मॉडल की जगह भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके चलते बैंकिंग सिस्टम में ज्यादा राशि पहुंचेगी। राजस्व की वसूली बेहतर होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.