देश में पुरुष की कमाई महिलाओं से 67 प्रतिशत अधिक : रिपोर्ट

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 07:20:53 AM
Men earn 67 percent more than women in India says Report

नई दिल्ली। भारत में स्त्री-पुरुष के बीच वेतन अंतर काफी अधिक है। दोनों की औसत कमाई में 67 प्रतिशत का अंतर है। जहां पुरुषों की औसत कमाई 167 डॉलर है वहीं महिलाएं 100 डॉलर कमाती हैं। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

एसेंचर रिसर्च के अनुसार इसका कारण पुरुषों का महिलाओं के मुकाबले ज्यादा संख्या में उच्च वेतन वाले पदों पर काबिज होना है। साथ ही शैक्षणिक स्तर, उद्योग और कार्य घंटे जैसे कारणों से भी वेतन अंतर है।

एसेंचर इंडिया की चेयरमैन और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा मेनन ने कहा कि शिक्षा में सुधार और काम के अवसर बढऩे जैसे हाल की सफलता के बावजूद सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे प्राय महिलाओं को करियर के महत्वपूर्ण चरणों में पीछे हटने को मजबूर करते हैं। इससे अंतर बढ़ता है।

एसेंचर की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर महिलाएं औसतन 100 डॉलर कमाती हैं जबकि पुरुषों के मामले में यह 140 डॉलर है। असंतुलन बढऩे का एक कारण यह भी है कि कार्य में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को तरजीह दी जाती है।

एसेंचर के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पियरे नानतेरमे ने कहा कि समावेशी कार्यस्थल के लिए स्त्री-पुरुष समानता एक महत्वपूर्ण तत्व है....।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.