महिंद्रा की बिक्री घटकर 42,714 इकाई रही

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 07:35:58 AM
Mahindra sales decline 2.92 percent to 42,714 units in February

नई दिल्ली। वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की फरवरी में कुल बिक्री 2.92 प्रतिशत घटकर 42,714 वाहन रही। फरवरी 2016 में कंपनी ने कुल 44,002 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि समीक्षा अवधि में उसकी घरेलू बिक्री 2.26 प्रतिशत गिरकर 40,414 इकाई रही जो फरवरी 2016 में 41,348 इकाई थी।

कंपनी का निर्यात इस अवधि में 13.33 प्रतिशत गिरकर 2,300 इकाई रहा। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 2,654 वाहनों का निर्यात किया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.