लार्सन एंड टूब्रो की इकाई को मिला 705 करोड़ रुपए का आर्डर

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 12:08:10 PM
Larsen and Toubro unit gets orders worth Rs 705 crores

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टूब्रो एल एंड टी की निर्माण इकाई ने 705 करोड़ रुपए मूल्य के आर्डर हासिल किया है। एल एंड टी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की निर्माण इकाई के जल शोधन कारोबार को 705 करोड़ रुपए का आर्डर मिला है। कंपनी को यह परियोजना तंजानिया के जल एवं सिंचाई मंत्रालय से मिला है। इस परियोजना का क्रियान्वयन एल एंड टी श्रीराम ईपीसी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से करेगी।

मदरसन सुमी ने पीकेसी के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया

वाहन उपकरण बनाने वाली मदरसन सुमी सिस्टम एमएसएसएल ने फिनलैंड की कंपनी पीकेसी ग्रुप का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने यह अधिग्रहण 57.1 करोड़ यूरो 4,150 करोड़ रुपए से अधिक में किया है। इस अधिग्रहण से कंपनी को अमेरिकी तथा यूरोपीय वाणिज्यिक वाहन खंड में उल्लेखनीय रूप से विस्तार में मदद मिलेगी।

एमएसएसएल के चेयरमैन विवेक चंद सहगल ने आज एक बयान में कहा, ...हमने सफलतापूर्वक पीकेसी ग्रुप में 93.75 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। पीकेसी अमेरिकी तथा यूरोपीय बाजारों मे मजबूती से काम कर रही है। साथ ही उसके पास चीन में विस्तार के लिए व्यापक योजना है। लगभग 57.1 करोड़ यूरो के इस अधिग्रहण को नियामकीय मंजूरी मिल गई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.