जेटली ने कालेधन वालों की मदद करने वाले बैंक अफसरों को चेताया

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 08:14:10 AM
Jaitley warns bank officials against aiding black money hoarders

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को नोटबंदी के बाद कालाधन को सफेद करने में जुटे लोगों की मदद करने के खिलाफ बैंक अधिकारियों को चेतावनी दी। जेटली ने यहां एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पैसे देने की निर्धारित सीमा से अधिक किसी भी लेन-देन के लिए बैंक के अधिकारी जवाबदेह माने जाएंगे।

#Demonetization ममता ने बोला बड़ा हमला, PM पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं मोदी

हाल में दो दिसंबर को नोटबंदी के बाद नियमों का उल्लंघन के दायरे में आने वाली गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर सरकारी क्षेत्र के 27 बैंक अधिकारियों को निलंबित किया गया और छह का तबादला गैर महत्व के पदों पर किया गया। वित्त मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि बैंक के कुछ अधिकारियों के भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों का उल्लंघन कर गैरकानूनी ढंग से लेनदेन करने कुछ मामले संज्ञान में आए हैं।

शादी करने में नाकाम प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगाया

मंत्रालय ने कहा कि सही लेन-देन सुनिश्चित करने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में अवैध कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध तथा अनधिकृत गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल से पैमेंट करने के लिए अब स्मार्टफोन जरूरी नहीं!

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.