छंटनी के खतरे के बीच आईटी कर्मचारी बनाएंगे यूनियन

Samachar Jagat | Tuesday, 23 May 2017 07:34:22 PM
IT employees set to form union as layoffs loom large

बेंगलुरू। आईटी कंपनियों में बड़े पैमाने पर संभावित छंटनी की खबरों के बीच आईटी कर्मचारियों का एक मंच देश में तकनीकी विशेषज्ञों के पहले यूनियन के तौर पर अपने आप को पंजीकृत कराने जा रहा है।

फोरम के उपाध्यक्ष वासुमति ने कहा कि फोरम फोर इनफोर्मेशन टेक्नोलोजी इम्प्लायइज (एफआईटीई) भारत में आईटी कर्मचारियों के पहले यूनियन के तौर पर औपचारिक रूप से अपना पंजीकरण कराएगा।

उन्होंने कहा कि हम अगले कुछ महीनों में ऐसा होने की उम्मीद कर रहे हैं। यह कदम देश में बड़ी आईटी कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को अवैध रूप से निकालने के बाद उठाया गया है।

एफआईटीई 2008 में भी सुर्खियों में आया था जब उसने श्रीलंका में तमिलों की दशा पर ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रदर्शन किया था।

उसमें 1000 ऑनलाइन सदस्य और 100 सक्रिय सदस्य हैं। उसने चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, मुम्बई, कोच्चि और दिल्ली समेत नौ शहरों में अपनी शाखाएं खोली हैं।

इस संगठन ने आईटी कर्मचारियों के लिए कई लड़ाइयां लड़ी हैं जिन्हें अतीत में विभिन्न कंपनियों ने मनमाने तरीके से बर्खास्त कर दिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.