ईरानी मूल के अमेरिकी को ईरान ने किया गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 04:50:01 AM
Iranian-Americans detained by Iran

दुबई। ईरान के अधिकारियों ने ईरानी मूल के एक अमेरिकी नागरिक को 2.6 मिलियन डालर की घोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। विधि विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां इसकी जानकारी दी है।

विधि विभाग की वेबसाइट मिजान में प्रवक्ता घोलाकहुसैन मोहसेनी ईजी ने बताया ईरान और अमेरिका की दोहरी नागरिकताप्राप्त व्यक्ति को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। उस पर कई ईरानी नागरिकों के साथ पैसों की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

मोहसेनी ईजी ने बताया कि आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। उस पर 100 बिलियन रियाल (2.6 मिलयन डालर) की धोखाधड़ी करने का आरोप है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.