इंफोसिस के विशाल सिक्का ने 2016-17 में लिया 43 करोड़ रुपए वेतन

Samachar Jagat | Saturday, 15 Apr 2017 05:30:01 AM
Infosys CEO Vishal Sikka Takes Home Rs 43 Crore in FY17

नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दूसरी बड़ी कंपनी इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सिक्का ने वित्त वर्ष 2016-17 में 66.8 लाख डॉलर यानी करीब 43 करोड़ रुपए वेतन लिया। हालांकि, यह राशि उनके कुल वेतन पैकेज का 61 प्रतिशत है।

उल्लेखनीय है कि इंफोसिस के संस्थापकों ने कंपनी प्रबंधन को लेकर चिंता के जो मुद्दे उठाए हैं उनमें सिक्का का उंचा वेतन भी एक मुद्दा रहा हैै।

सिक्का को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 1.1 करोड़ डॉलर वेतन देने का वादा किया गया था। इसमें मूल वेतन, वेतनेत्तर राशि, प्रतिबंधित शेयर यूनिट और वर्ष के दौरान शेयर विकल्प प्रदर्शन भी शामिल है।

बहरहाल 2016-17 में सिक्का ने जो वेतन लिया है वह उन्हें इससे पिछले साल मिले कुल वेतन से भी कम है। पिछले साल सिक्का ने 48.73 करोड़ रुपए का वेतन लिया था। कंपनी के वित्तीय वक्तव्य के मुताबिक सिक्का को वेतनेत्तर सुविधा राशि में 80 लाख डालर देने का वादा किया गया था लेकिन उन्हें इसमें 36.8 लाख डालर ही प्राप्त हुए।

सिक्का के वेतन को लेकर इंफोसिस के संस्थापक सदस्य आवाज उठाते रहे हैं। सिक्का भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कार्यकारियों में शामिल हैं। पिछले वित्त वर्ष में उनका वेतन 70.8 लाख डालर से बढ़ाकर 1.10 करोड़ डालर कर दिया गया था।

नारायण मूर्ति समेत कंपनी के अन्य संस्थापक इस वेतन को लेकर खुश नहीं थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.