भारत को मिलेंगे चार पी-8आई टोही विमान

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 04:29:11 AM
India to get 4 P-8I reconnaissance aircraft starting 2020

सिएटल। भारतीय नौसेना को जुलाई, 2020 से चार पी-8 आई आधुनिक समुद्री टोही विमान उन्नयन के साथ मिलने शुरू होंगे। बोइंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

पी-8 आई कार्यक्रम के मुख्य अभियन्ता मार्क जॉर्डन ने कहा, ‘‘हम जुलाई, 2020 से आपूर्ति के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। हमारे पास भारतीय नौसेना की उन्नयन की लंबी सूची भी है जिस पर हम काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पहले विमान की डिलीवरी जुलाई, 2020 में होगी। शेष तीन विमानों की डिलीवरी 2021 के अंत तक की जाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.