लंदन। विदेश व्यापार प्रक्रिया को सरल बनाने के हिसाब से भारत की रैकिंग चार स्थान सुधरकर 136 देशों में 102 हो गई है। विश्व आर्थिक मंच ने आज दी जानकारी में बताया कि सिंगापुर इस सूची में प्रथम स्थान पर है।
ब्रिक्स देशों में भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पुरानी स्थिति में सुधार किया है।
इस रैंकिंग में भारत का स्थान 102 रहा, जबकि दक्षिण अफ्रीका तीन क्रम सुधरकर 55वें और चीन दो क्रम सुधरकर 61 वें स्थान पर आ गया है।
ब्राजील की रैंकिंग 97 से गिरकर 110 और रूस की रैकिंग 105 स्थान से गिरकर 111 हो गई।
यह जानकारी मंच की ‘ग्लोबल इनेबलिंग ट्रेड रिपोर्ट-2016’ में दी गई है जिसे उसने ग्लोबल एलाइंस फॉर ट्रेड फैसिलिटेशन की मदद से तैयार किया है। इसमें कुल 136 अर्थव्यवस्थाओ का आकलन किया गया था।