भारत ने लिंक्डइन को 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने में मदद की

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2017 05:00:01 AM
India helped LinkedIn to cross the 50 million mark

नई दिल्ली। पेशेवर नेटवर्किंग मंच लिंक्डइन अपने उपयोगकर्ता आधार में भारत जैसे बजार में जबर्दस्त वृद्धि की मदद से दुनियाभर में 50 करोड़ की संख्या को पार कर गया है।

भारत में 4.2 करोड़ सदस्यों के आधार और पिछले दो सालों में उसमें 40 फीसदी से अधिक की वृद्धि के साथ भारत लिंक्डइन के लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है।

लिंक्डइन के सदस्य 200 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में फैले हैं।

लिंक्डइन ने एक बयान में कहा कि 11.8 करोड़ से अधिक सदस्यों वाले एपीएसी समुदाय में 35.5 फीसदी से अधिक के योगदान के साथ भारत इस क्षेत्र में प्रथम स्थान पर बना हुआ है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.