आइडिया का शेयर 10 प्रतिशत टूटा, बाजार पूंजीकरण में 3,692 करोड़ रपये की गिरावट

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 04:06:02 AM
Idea shares drop 10%, market capitalization slips to Rs 3,692 crore

नई दिल्ली। आइडिया सेल्यूलर के वोडाफोन इंडिया के साथ विलय से आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी का शेयर करीब 10 प्रतिशत लुढक़ गया। इससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 3,692 करोड़ रपये की कमी आयी।

बंबई शेयर बाजार में आइडिया का शेयर 9.55 प्रतिशत गिरकर 97.60 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 14.73 प्रतिशत लुढक़कर 92 रपये पर पहुंच गया था। एनएसई में यह 9.62 प्रतिशत टूटकर 97.70 पर बंद हुआ।

शेयर के मूल्य में गिरावट से कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,691.87 करोड़ रपये 35,170.13 करोड़ पर आ गया। वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर ने विलय की आज घोषणा की। इससे ग्राहकों की संख्या तथा आय हिस्सेदारी के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी अस्तित्व में आएगी। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.